LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Crime In Katihar: कटिहार में लुटेरी लेडी गैंग का भंड़ाफोड़, पलक झपकते हीं ऐसे गायब कर देती थी रुपए

पुलिस ने फिल्मी अंदाज में रुपए गायब करने वाली 'लुटेरी महिला गैंग' का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह में 3 महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Robber lady gang busted in Katihar
लुटेरी लेडी गैंग का भंड़ाफोड़- फोटो : Reporter

Crime In Katihar: कटिहार पुलिस ने "लुटेरी लेडी गैंग" का पर्दाफाश किया है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि सहायक थाना पुलिस ने इस मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। 

आंगनबाड़ी सेविका रीना देवी ने मिर्चाईबारी सेंट्रल बैंक ब्रांच से 27 हजार रुपये निकालकर अपने बैग में रखे थे और जब वह ई-रिक्शा से अपने घर के पास उतरीं, तो उन्होंने देखा कि उनके बैग से यह राशि गायब है। उन्होंने तुरंत सहायक थाना जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। अगले दिन जब वह बैंक गईं, तो उन्हें पता चला कि तीनों महिलाएं, जो ई-रिक्शा में उनके साथ थीं, फिर से बैंक में मौजूद थीं। 

शक के आधार पर पीड़ित महिला ने उन महिलाओं को रोका और हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तत्परता से उन तीनों महिलाओं को रोककर जांच शुरू की।

तीनों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है, और यह महत्वपूर्ण है कि उनके पास से चोरी किए गए 27 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह