LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Road Accident News - बहन ने ससुराल में झगड़े की सुलह कराने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मातम का माहौल

Road Accident News -बहन की ससुराल में झगड़े की सुलह कराने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई । इस घटना में मृतक का दोस्त भी घायल हो गए । घायलों को बेहतर उपचार के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सड़क हादसे में युवक की मौत

Road Accident News - बक्सर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई । जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मनपा पुल के पास हुई, जहां बाइक और तेज रफ्तार ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

मृतक और घायलों की हुई  पहचान

हादसे में मृतक की पहचान पिंटू पासवान के रूप में हुई है। वह वीरपुर का निवासी था। पिंटू उत्तराखंड में प्राइवेट नौकरी करता था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह दो दिन बाद वापस अपनी नौकरी पर जाने वाला था। इस हादसे में उसके दो दोस्त, बंधन कुमार और विजेंद्र कुमार, गंभीर रूप से घायल हो गए।

Diarch GO

बहन ने ससुराल में झगड़े की सूचना मिलने पर जा रहा था मृतक 

वहीं घायलों ने बताया कि पिंटू को उसकी बहन ने ससुराल में झगड़े की सूचना दी थी। वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर बहन के ससुराल जगदीशपुर जा रहा था। बाइक पिंटू चला रहा था। मनपा पुल के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि पिंटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बंधन कुमार और विजेंद्र कुमार सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर तड़पते रहे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल 

घटना की सूचना पर मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चौगाई अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल बंधन और विजेंद्र को बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

थाना प्रभारी कुमार ने बताया

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। वहीं मृतक के परिवार में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है। पिंटू परिवार का मुख्य सहारा था, और उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर गहरा संकट आ गया है।

गांव में शोक और मुआवजे की मांग

गांव के मुखिया ने पीड़ित परिवार के लिए सरकारी सहायता और मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट