LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Crime News : खगड़िया में मास्केट और जिंदा कारतूस पुलिस ने किया बरामद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : खगड़िया में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने मास्केट और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है. वहीँ आरोपी की तलाश में जुट गयी है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : खगड़िया में मास्केट और जिंदा कारतूस पुलिस
मास्केट बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : इन दिनों खगड़िया आरक्षी अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार अपराधियों और उनकी गलत गतिविधि पर विशेष नजर रखी जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस ने विश्वस्त सूत्रों से मिली इनपुट पर एक सूखा चारा के ढ़ेर से एक मास्केट एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है, जबकि पुलिस को देख कर इसके धारक भागने में सफल रहे। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेलदौर प्रखंड अंतर्गत  बलैठा पंचायत के ढ़ांढ़ी गांव निवासी अमरेंद्र यादव के द्वारा अपने सूखे चारा के ढ़ेर में बरामद आग्येनास्त्र एवं पांच जिंदा कारतूस छिपा कर रखने की जानकारी पुलिस को मंगलवार के सबेरे मिली। सूचना पर अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार एवं एसआइ राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को उक्त सफलता मिली।

Diarch GO

इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि संबंधित आरोपी का पहचान कर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश तेज कर दी गई है। इसके मद्देनजर पुलिस छापेमारी में जुट गयी है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट