LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : खगड़िया में बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और मास्टर की किया बरामद

Bihar News : खगड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. वहीँ मास्टर की और बाइक बरामद किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुला
बाइक चोर गिरोह का खुलासा - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : कल खगड़िया नगर थाना में रहीमपुर के अभिषेक कुमार ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना के लिए आवेदन दिया था। जिसमे नगर थाना पुलिस द्वारा 584/2024 कांड दर्ज कर मोटरसाइकिल चोरी का उद्भेदन शुरू किया। मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के द्वारा छापेमारी के लिए टीम बनाकर जांच शुरू किया। अनुसंधान के क्रम में सी सी टी वी के अवलोकन में अमन कुमार भोरगढ़ को मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त पाया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

चोरी की गई मोटरसाइकिल और मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार अमन कुमार की निशानदेही पर चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में की गई चोरी की मोटरसाइकिल के साथ संजय सिंह  हरपुर और साकेत सिंह हरपुर को गोगरी क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अब पुलिस द्वारा इन तीनों चोरी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस पूरे छानबीन में 2 चोरी हुआ मोटरसाइकिल, 3 मास्टर चाभी, 3 मोबाइल और  2100 रुपए बरामद हुआ है। साथ ही अमन कुमार की संलिप्तता अन्य कांडों में भी दृष्टिगोचर हुई है। इस पूरे छानबीन में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एस आई रोबिन कुमार, एस आई नीरज कुमार ठाकुर , एस आई सीमा कुमारी साथ टाईगर बल में शामिल थे।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट