LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : खगड़िया में आदित्य हत्याकांड को लेकर सड़क पर उतरे लोग, प्रदर्शन कर की आरोपियों के गिरफ़्तारी की मांग

Bihar News : खगड़िया में आदित्य हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में आज लोगों ने प्रदर्शन किया. इस मौके पर लोगों ने आरोपियों के गिरफ़्तारी की मांग की...पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में आदित्य हत्याकांड को लेकर सड़क पर उतरे
आदित्य हत्याकांड का विरोध - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : जिले में आदित्य की हुई हत्या के विरोध में लोगों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। बताते चलें की पिछले दिनों खगड़िया के अलौली के एक विद्यालय में आदित्य नाम के बच्चे की हत्या हुई और उसके बाद उस हत्या के आरोप में शिक्षक नेता मनीष सिंह, जिप सभापति पति ज्योतिष मिश्रा सहित कई लोगों पर हत्या का आरोप लगा। 

अलौली के लोगों द्वारा लगातार प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई जा रही है। लोगों को इस बात का शक है की पैसे के बल पर कहीं अपराधी बच ना जाए। चुकी इस मुकदमा में खगड़िया के चर्चित चेहरे है। बस अब लोग सड़कों पर जुलूस निकालकर प्रशासन के प्रति विरोध जता रहे है। पूरा मामला यह हुआ की मृतक बच्चे आदित्य कुमार की मां बबिता देवी ने आवेदन देकर आदित्य की स्कूल में हत्या हुई है का आरोप मनीष सिंह,ज्योतिष मिश्रा,पंकज कुमार मिश्रा,अनुराग मिश्रा और राजीव चौहान पर आरोप लगाया है।

विद्यालय में लगे हुए सी सी टी वी के फुटेज के आधार पर विद्यालय के गार्ड पंकज कुमार मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी आरोपियों को पुलिस खोज रही है। लेकिन अब मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाकर आंदोलन शुरू कर दिया है। अलौली पुलिस होश में आओ,अपराधी को फांसी दो का नारा लोगों द्वारा लगाकर आदित्य की हत्या का न्याय के लिए लोगों द्वारा मांग की जा रही है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट