LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

PAPPU YADAV DEATH THREAT - हमारे लोग तुम्हारे करीब, 24 घंटे में कर देंगे हत्या! सांसद पप्पू यादव को फिर से मिली हत्या की धमकी

PAPPU YADAV DEATH THREAT - पूर्णिया सांसद को अगले 24 घंटे में मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी लारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई है। धमकी देनेवाले ने इसके साथ ही एक धमाके की वीडियो भी भेजा है।

PAPPU YADAV DEATH THREAT - हमारे लोग तुम्हारे करीब, 24 घंटे
24 घंटे में पप्पू यादव को मिली धमकी- फोटो : NEWS4NATION

PURNIA - पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लगातार हत्या की धमकी दी जा रही  है। आज एक बार वाट्सअप मैसेज कर उन्हें मारने की धमकी दी गई है। धमकी देनेवाले ने कहा है कि आज उनकी जिंदगी का आखिरी दिन है। अगले 24 घंटे में उनकी हत्या कर दी जाएगी। 

सांसद को वाट्सअप पर आए धमकी भरे मैसेज में लिखा है कि '24 घंटे में तुम्हारी हत्या कर देंगे। हमारी तैयारी मुकम्मल है। हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं। तुम्हारे गार्ड भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे। तुझे लॉरेंस भाई और उनकी टीम की तरफ से चेतावनी दी जा रही है।'

पाकिस्तान का नंबर

जिस नंबर +92 336 0968377 से पप्पू यादव को 24 घंटे में मारने की धमकी दी गई है। वो पाकिस्तान का है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सात सेकेंड का धमाके से जुड़ा एक वीडियो भी सांसद के मोबाइल नंबर पर भेजा है। 

धमकी के बाद बढ़ाई गई सांसद की सुरक्षा

इस मैसेज के बाद से पूर्णिया में सांसद के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पप्पू यादव फिलहाल पूर्णिया में ही हैं। सिक्योरिटी मशीन से चेकिंग के बाद ही किसी को भी अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

NSIT
Nsmch

सांसद बोले - मौत का नहीं है डर

24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकियों को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा- 'मैं धमकियों के बावजूद लोगों से मिल रहा हूं। धमकी देने वाले ने फोन पर कहा आज रात दो बार बचे हो तुम। मैं चाहता हूं कि इस देश को बचाने और देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हर बार मरने की तैयार हूं। देश को बांटने वाली ताकतों से लोकतंत्र को बचाने से मै किसी भी कीमत मत नहीं डरने वाला। मैं लड़ने और मरने वाला।

2.5 करोड़ की बुलेट प्रूफ कार में घूम रहे सांसद

सांसद को बार-बार मिल रही धमकियों को देखते हुए उनके दोस्त ने 2.5 करोड़ की चमचमाती बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट किया है। हालांकि इसके ठीक अगले दिन ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। पाकिस्तान से आए धमकी से भरे ऑडियो कॉल में 5 करोड़ की डिमांड की जा चुकी है।