LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News : खगड़िया में घर से फरार हुआ प्रेमी जोड़ा, वीडियो बनाकर लगायी गुहार-कहा कुछ हुआ तो....

Bihar News : खगड़िया में एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया. साथ ही वीडियो बनाकर गुहार लगाया है. कहा की कुछ हुआ तो इसके लिए ये जिम्मेवार होंगे...पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में घर से फरार हुआ प्रेमी जोड़ा, वीडियो ब
नाबालिग प्रेमी जोड़ा फरार - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : जिले में एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। जब पुलिस दबिश बढ़ी तब दोनों ने सोशल मीडिया पर प्यार का ऐलान कर दिया। बताते चलें की इलाके की एक नाबालिग लड़की नगर पंचायत अंतर्गत करणा गांव के राजाराम मालाकार के पुत्र नीतीश के साथ फरार हो गई। जब वह दो दिनों तक घर नहीं लौटी तब उसके पिता ने थाना में नीतीश को बहला फुसलाकर नाबालिग को भगाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

पुलिसिया छानबीन परबत्ता थाना द्वारा शुरू हुई और पूछताछ के लिए जब नीतीश कुमार के भाई को थाना पर बुलाया गया तो स्पष्ट हुआ की नीतीश और नाबालिग लड़की दोनों साथ साथ फरार है। अब बातें स्पष्ट हो ही रही थी की इसी बीच दोनों का सोशल मीडिया पर बयान देते हुए वीडियो वायरल हो गया। 

Diarch GO

वीडियो में लड़की यह कह रही है की मैं नीतीश के साथ खुश हूं और नीतीश के मां बाप पर अगर कोई दबाव दिया जाता है तो उसके जिम्मेवार उसके पिता होंगे। सूत्र बताते है की पिछले दो वर्षों से नीतीश और नाबालिग लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ दिनों पहले नीतीश को पीटा भी गया था। हालांकि पुलिस ने बताया की दोनों को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट