LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

KHAGARIA POLICE - विवादित जमीन पर हो रहे मकान निर्माण कार्य को रोकने गई पुलिस को दबंगों ने खदेड़ा, थानाध्यक्ष बोले - दोषियों पर होगी कार्रवाई

KHAGARIA POLICE - विवादित जमीन पर हो रहे मकान निर्माण कार्य
पुलिस पर किया पथराव- फोटो : अमित कुमार

KHAGARIA :- विवादित जमीन पर हो रहे मकान निर्माण कार्य को रोकने के कंजरी पहुंची पुलिस पर दबंगों ने पथराव कर भागने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि इस पथराव में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। वहीं मामले में बेलदौर थानाध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।  

बताते चलें कि कंजरी गाँव निवासी ललन यादव एवं अनिल शर्मा के बीच जमीन विवाद चल रहा था, विवादित जमीन पर अनिल शर्मा फर्जी कागजात बनाकर अपने मकान का ढलाई कार्य मंगलवार को कर रहे थे। इसी दौरान वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बेलदौर थाना के अपर थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राजन अपने दल बल के साथ विवादित जमीन पर हो रहे मकान निर्माण कार्य को रोकने के लिए पहुंचे। इसी दौरान अनिल शर्मा के परिजनों के द्वारा पुलिस से नोक झोक होने लगी, नोक झोक होने के दौरान अनिल शर्मा के परिजन के साथ-साथ रिश्तेदारों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।   

Diarch GO

मालूम हो कि बेलदौर पुलिस अनिल शर्मा के लिखित आवेदन पर बीते 6 नम्बर 2024 को 144 कर दिया था ।फिर भी अनिल शर्मा अपने दबंगता के बल पर अपने मकान का ढलाई कार्य कर प्रगति पर रहा। बातचीत  में बेलदौर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर परशुराम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, मामले को जांच पड़ताल कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट - अमित कुुमार