LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Khagaria Murder - CRPF के रिटायर्ड जवान की हत्या के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, छह दिन पहले मारी थी गोली

Khagaria Murder - छह दिन पूर्व फूल तोड़ने गए सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान 55 वर्षीय विधानचंद्र मिश्र की हत्या केस के मुख्य आरोपी ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हत्या की वजह जमीन विवाद बताया गया है।

Khagaria Murder - CRPF के रिटायर्ड जवान की हत्या के मुख्य आर
हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर- फोटो : अमित कुमार

KHAGARIA - खगड़िया में छह दिन पूर्व फूल तोड़ने गए सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान 55 वर्षीय विधानचंद्र मिश्र की हत्या केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद में रिटायर्ड जवान की हत्या की गई थी। जिसमें उसका रिश्तेदार ही शामिल था। आज हत्या के छह दिन बाद उसने पुलिस के दबाव में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

मामले में पुलिस ने बताया कि बीते 13 नवंबर को खगड़िया के परबत्ता अंतर्गत डुमरिया गाँव के सेवानिवृत्त सी आर पी एफ  जवान को सुबह फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में परबत्ता पुलिस ने 4 अपराधियों को धर दबोचा था। वहीं जब मृतक के घर  में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया तो एक व्यक्ति को गोली मारते हुए देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

Diarch GO

पुलिस ने हत्या में विधानचंद्र मिश्र के रिश्तेदार विक्रम कुमार पिता पवन मिश्र मुख्य आरोपी है। सीसीटीवी में उसे गोली मारते हुए  देख जा सकता है। जिसके बाद आज पुलिस के दबाव में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

पुलिस की मानें तो हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद  था। जिसके चक्कर मे विधानचंद्र मिश्र को गोली मारी गई। बताया गया कि पिछले वर्ष भी इसी जमीन के कारण पवन मिश्र और विधानचंद्र मिश्र के बीच गोली बारी की घटना हुई थी। हालांकि परबत्ता थाना में दोनों परिवारों के बीच छः से अधिक मामले में मुकदमा चल रहा है।

NSIT
Nsmch

REPORT - AMIT KUMAR