LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

KHAGARIA CRIME -डांसर माही मनिषा का डांस देखने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मां ने साथ में मौजूद दोस्तों पर लगाया आरोप

KHAGRIA CRIMEबिहार की लोकप्रिय डांसर माही मनिषा के कार्यक्रम देखने जा रहे युवक की उसके घर से कुछ दूरी पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हत्या कर दी। इस दौरान युवक के सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।

 KHAGARIA CRIME -डांसर माही मनिषा का डांस देखने जा रहे युवक
माही मनिषा को देखने जा रहे युवक की हत्या- फोटो : अमित कुमार

KHAGARIA - बिहार की लोकप्रिय डांसर माही मनिषा का डांस कार्यक्रम देखने के लिए जा रहे युवक की घात लगाकर बैठे बदमाशों ने गोली मार दी। इस दौरान उसके साथ मौजूद दोस्त उसे आनंन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर किसी तरह लेकर आए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर बताया गया कि बेलदौर के तिलाठी गाँव मे कार्तिक मेला का कार्यक्रम चल रहा है। जहां डांसर माही मनिषा का कार्यक्रम हो रहा था। इस देखने के लिए थाना क्षेत्र के कंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी दीप नारायण राम के करीब 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। इस दौरान  घर से कुछ दूरी पर ही घात लगाए बैठे  अपराधियों ने 19 वर्षीय युवक छोटू कुमार को गोली मार दिया जो गोली युवक के सिर में लगी। 

इस दौरान मोटरसाइकिल चालक बिलो राम के पुत्र 20 वर्षीय प्रीतम कुमार , संजो राम के पुत्र 19 वर्षीय संतोष कुमार ने  आनंन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर किसी तरह लेकर आया जहां डॉक्टरों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। 

 घटना की सूचना पर बेलदौर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर परशुराम सिंह अपने थाना के अधीनस्थ कर्मी एएसआई दिलीप कुमार साह के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु खगड़िया भेज दिया। 

NSIT
Nsmch

बताते चलें की मृतक भाई में छोटा भाई था । पुलिस उक्त मामले में छानबीन कर रही है। लेकिन घटना किस कारण घटित हुई है पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं मृतक की मां नीलम देवी अपने पुत्र की मौत का जिम्मेदार उसके दोस्तों को ही मानती है। पुलिस उक्त मामले में गंभीर रूप से छानबीन कर रही है। लेकिन उक्त मामले में पुलिस ने अशोक राम के पुत्र सुधीर राम और संजो राम के पुत्र संतोष कुमार को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

REPORT - AMIT KUMAR