LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Katihar News: गाड़ी के अंदर चुपचाप छिपा था 'वो', पुलिस वाहन चेक किया तो निकला कटिहार का टॉप 10 अपराधी मोहम्मद मुख्तार आलम , हथियार और ड्रग्स भी बरामद

कटिहार पुलिस ने जिले के शीर्ष 10 अपराधियों में से एक, मोहम्मद मुख्तार आलम को गिरफ्तार किया है। एसपी के अनुसार, मुख्तार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है।

Katihar Police
कटिहार का टॉप 10 अपराधी गिरफ्तार- फोटो : Reporter

Katihar News: कटिहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल मोहम्मद मुख्तार आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्तार के पास से लगभग 10 ग्राम स्मैक, एक देसी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फलका थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अंजाम दी गई। पुलिस ने फूल डोभी के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुख्तार आलम को गिरफ्तार किया। मुख्तार आलम फलका थाना क्षेत्र के बड़ी चातर का रहने वाला है।

एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मुख्तार का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ कटिहार जिले के फलका और कोढ़ा थाने के साथ-साथ पूर्णिया जिले के रुपौली और के हाट थाने में भी विभिन्न मामले दर्ज हैं।

एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान फूल डोभी के पास से मुख़्तार आलम को गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मद मुख्तार आलम फलका थाना क्षेत्र के  बड़ी चातर का रहने वाला है, एसपी के अनुसार, मुख्तार का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है, उसके खिलाफ कटिहार जिले के फलका और कोढा  थाने के साथ-साथ पूर्णिया जिले के रुपौली और के हाट थाने में भी विभिन्न मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह