LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

बिहार में सरकारी अधिकारी के सामने मारी युवक को गोली,देर तक सड़क पर तड़पता रहा,स्थिति गंभीर

कैमुर जिले के चंदेश गांव में भूमि विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में राजाराम राय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानें पूरी घटना का विवरण और पुलिस की कार्रवाई।

बिहार में सरकारी अधिकारी के सामने मारी युवक को गोली,देर तक स
कैमुर जिले में मारी गोली- फोटो : news4nation

Kaimur land dispute: कैमुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत चंदेश गांव के बधार में सरकारी जमीन पर लघु सिंचाई विभाग की ओर से खोदे जा रहे बाहा (पइन) को लेकर दो पक्षों के बीच  भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान चलाई गई गोली से चंदेश गांव के राजाराम राय उर्फ डब्बू राय गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली युवक के सर में लगने से स्थित नाजुक बनी हुई है। इधर गोली लगने के बाद घायल युवक को परिजनों की तरफ से इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर तनाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से चंदेश गांव के बधार में सरकारी जमीन पर लघु सिंचाई विभाग की तरफ से बाहा  खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर तनाव बना हुआ था।जिसको लेकर कुछ दिनों पहले अंचल के सीओ द्वारा उक्त स्थल पर सरकारी अमीन भेजकर उक्त भूमि की पैमाइश भी कराई गई थी। 

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने दी जानकारी

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु जल संसाधन विभाग की भूमि पर कुछ काम चल रहा था उसी में दो पाटीदार आपस में झगड़ा किए जिसमें दीपक राय के द्वारा फायरिंग की राजाराम को गोली लगी जिस मामले में ट्रामा सेंटर मे इलाज चल है,चार लोगों के विरुद्ध नामजद fir कराया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch