LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

पिस्टल से फायरिंग करते बिहार के पूर्व कांग्रेसी विधायक की पत्नी का वीडियो हुआ वायरल, एक्स MLA पति ने दी सफाई..

सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने जमुई के पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी की पत्नी रश्मि कुमारी फायरिंग वाले मामले पर बयान दिया है.

SOCIAL MEDIA

Jamui News: जमुई के पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी की पत्नी रश्मि कुमारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे हवाई फायरिंग कर रही हैं। यह फायरिंग उनके घर की छत पर की गई थी और वीडियो में तेज आवाज भी सुनी जा सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास जो हथियार था वह लाइसेंसी था या नहीं।

मामले पर सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने रश्मि कुमारी के मायके जाकर उनके परिजनों से पूछताछ की है और इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक सुधीर कुमार चौधरी ने कहा कि यह वीडियो 5 साल पुराना है, जो दीपावली के समय का है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई देने वाला हथियार एक बच्चों का पटाखा छोड़ने वाला बंदूक है।

पूर्व विधायक सुधीर कुमार चौधरी

पूर्व विधायक सुधीर कुमार चौधरी साल 2015 में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से विधायकी का चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद साल 2020 में हुए चुनाव में उनका जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के उम्मीदवार प्रफुल कुमार मांझी के हाथों 5500 सौ वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

NSIT
Nsmch