LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

JAMUI NEWS : जमुई में नदी किनारे मिलने गए प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर की पिटाई, फिर जबरन कराई शादी

जमुई में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी जोड़े को शुक्रवार की रात स्थानीय लोगों व परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की और मौके पर ही युवक से युवती की मांग में सिंदूर डलवा दिया।

जमुई में प्रेमी जोड़े को लोगों ने पकड़ा और जबरन दोनों की शादी

JAMUI : जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना गांव स्थित नदी किनारे प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी जोड़े को शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब स्थानीय व परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की और मौके पर ही युवक से युवती की मांग में सिंदूर डलवा दिया। 

इतना ही नहीं बल्कि पूरी घटना का वहां मौजूद कुछ लोगो  द्वारा मोबाइल में वीडियो बना लिया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक और युवती को नदी किनारे स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई भी की जा रही है। साथ ही युवती की मांग में सिंदूर डलवा दिया गया। 

इधर मामले की जानकारी के बाद मलयपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि युवक खैरा थाना क्षेत्र के मांगो बंदर गांव निवासी शंभू ठाकुर का पुत्र रंजन ठाकुर है। जबकि युवती की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के विनोद ठाकुर की पुत्री रितु कुमारी के रूप में की गई।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट