LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

JAMUI NEWS : जमुई में अवैध बालू कारोबार पर खनन विभाग ने कसा शिकंजा, कारोबारियों पर लगाया 26 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना

जमुई में खनन विभाग के अधिकारियों ने रात्रि गश्ती के दौरान मलयपुर थाना क्षेत्र से एक बालू लदे ट्रैक्टर को खदेड़ कर पकड़ा। वही सोनो थाना क्षेत्र से तीन अवैध बालू लदे ट्रक को भी जब्त किया।

अवैध बालू कारोबारियों पर शिकंजा

JAMUI : जमुई में पीले सोने के खेल में आए दिन खनन विभाग कार्रवाई करते रहती है। इसके बावजूद जमुई में पीले सोने यानी अवैध बालू का उठाव और परिवहन लगातार होते ही रहता है। जमुई खनन विभाग और पुलिस के लिए यह एक टेढ़ी खीर साबित हो रही है। बिहार सरकार ने अवैध खनन और परिवहन को लेकर नियमावली में बड़ा बदलाव करते हुए जुर्माने की राशि में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी है। जिसकी बानगी आज जमुई के सोनो और मलयपुर थाना क्षेत्रों में देखने को मिली है।

खनन विभाग के अधिकारियों ने रात्रि गश्ती के दौरान मलयपुर थाना क्षेत्र से एक बालू लदे ट्रैक्टर को खदेड़ कर पकड़ा। वही सोनो थाना क्षेत्र से तीन अवैध बालू लदे ट्रक को भी जब्त किया। जिला खनन पदाधिकारी अखलाख अंसारी ने बताया की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर कल रात्रि एक छापेमारी टीम गठित की गई थी। गश्ती के दौरान ही खनन विभाग के अधिकारी मिथुन कुमार को अवैध बालू के परिवहन की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। 

सरकार द्वारा अवैध खनन पर नई नियमावली द्वारा बने कानून के आधार पर यह पहली कार्रवाई जमुई जिले में की गई। जिसमें तीनों ट्रक पर आठ आठ लाख एवं एक ट्रैक्टर पर डेढ़ लाख जुर्माना किया गया। सरकार द्वारा बदले गए कानून के आधार पर यह बड़ी कारवाई जमुई खनन विभाग द्वारा की गई है। जिसमे लगभग 26.5 लाख का जुर्माना वसूला जाएगा। 

आगे उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन अवैध खनन पर सख्ती से कारवाई कर रही है और आगे भी ऐसी कारवाई होती रहेगी। जिससे बालू के अवैध कारोबार में लगाम लगाई जा सके। वही खनन विभाग के इस कारवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप है। जुर्माने की राशि देखकर इनके पैरों तले से जमीन खिसक गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस कानून को कड़ाई से लागू करने के बाद अवैध बालू कारोबार पर कितना लगाम लगता है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट