LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

JAMUI CRIME - सिर्फ 22 सौ रुपए के पत्नी और तीन साल के बेटे की हत्या की, नागी डैम से मिला मां बेटे का शव

MOTHER-SON DROWING IN NAGI DAM JAMUI

JAMUI - जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में सिर्फ 22 सौ रुपए के लिए युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर पत्नी और तीन साल के बेटे की हत्या कर दी। सोमवार को मां-बेटे का शव थाना क्षेत्र स्थित नागी डैम से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनो को शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृत मां-बेटे की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के कर्मा गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी रिंकू देवी (24) और बेटे प्रियांशु कुमार (3) के रूप में की है।

मामले में बताया गया कि मृतका के पति पप्पू यादव ने बताया कि रविवार की दोपहर लगभग एक बजे से उसकी पत्नी और बच्चा लापता थे। उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जबकि दूसरी मृतका रिंकु देवी के पिता सुरेश यादव ने अपने दामाद पर ही बेटी और नाती  की हत्या का आरोप लगाया है।

10 साल पहले हुई थी शादी

मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रिंकू देवी की शादी 10 साल पूर्व कर्मा गांव निवासी पप्पू यादव के साथ की थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों के बाद से पति समेत ससुराल वालों द्वारा दो लाख रुपये नकदी, बाइक और बर्तन की मांग की जाने लगी। इसको लेकर बेटी से ससुराल वालों द्वारा अक्सर मारपीट और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व भी रिंकू देवी के साथ ससुराल वालों द्वारा बीड़ी बनाने के पैसे 22 सौ रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। उसके बाद रविवार की दोपहर लगभग एक बजे से बेटी रिंकू देवी और उसका बेटा प्रियांशु लापता थे। 

NSIT
Nsmch

खोजबीन करने के लिए तैयार नहीं थे ससुराल के लोग

जब लापता होने की सूचना मिली तो उसके ससुराल पहुंचकर खोजबीन करने की बात कही। तब ससुराल वाले उन्हें खोजने को तैयार नहीं थे और न ही उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि नागी डैम में एक बच्चा पानी में उतरा रहा है। जब वहां जाकर देखा तो बेटी का भी शव पानी में उतराता मिला। 

इधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।