LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : छपरा में हथकड़ी लगते ही दारोगा रविरंजन की बिगड़ी तबियत, स्वर्ण कारोबारी से 32 लाख रुपए छिनने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

Bihar News : पुलिस ने वर्दी वाले गुंडा यानी मकेर थाना प्रभारी रविरंजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि थाना का चालक अनिल कुमार सिंह फरार है. हालाँकि जेल जाते ही दारोगा की तबियत बिगड़ गयी..पढ़िए आगे

Bihar News : छपरा में हथकड़ी लगते ही दारोगा रविरंजन की बिगड़ी
दारोगा की बिगड़ी तबियत - फोटो : SHASHI SINGH

CHAPRA : जिले के मकेर थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह को 32 लाख रुपए छीनने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. लेकिन मंडल कारा पहुंचने से पहले ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि इस संदर्भ में पूछे जाने पर की भी पदाधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया. वहीं सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि थानाध्यक्ष को फिलहाल भर्ती किया गया है. इलाज जारी है. वहीं चालक होमगार्ड जवान अनिल कुमार सिंह अब तक पुलिस के गिरफ्त से अभी भी बाहर है.

बताते चलें की बिहार के सारण जिले में एक व्यक्ति की कार रोककर उससे 32 लाख रुपये छीनने के आरोप में शनिवार को दारोगा रविरंजन सिंह को गिरफ्तार किया गया था. वहीँ होमगार्ड अनिल कुमार भी कथित तौर पर अपराध में शामिल था, जो फरार है. पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि SHO को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

Diarch GO

पीड़ित के मुताबिक वह दो बैग में 64 लाख रुपये लेकर जा रहा था. उसके वाहन को मकेर थाने के एक पुलिस वाहन ने रोका. एसपी ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों ने उसके वाहन की जांच की और पूछा कि उसके पास शराब की बोतलें हैं या नहीं. शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मियों में से एक ने दोनों बैग पुलिस वाहन में रख लिए, लेकिन कुछ देर बाद उनमें से एक ने कुमार को एक बैग लौटा दिया और उसे मौके से चले जाने को कहा.  एसपी ने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ शराबबंदी कानून के उल्लंघन का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी भी दी.

छपरा से शशि की रिपोर्ट