LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Crime In Khagaria: नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की हत्या से सनसनी, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया जिले के महेशखूंट में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।लगातार हो रही हत्याओं से लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Crime In Khagaria
पैक्स अध्यक्ष की हत्या- फोटो : Reporter

Crime In Khagaria: खगड़िया जिले के महेशखूंट में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महेशखूंट पंचायत के निवासी वरुण सिंह को अपराधियों ने गुरुवार की रात जवाहर उच्च विद्यालय सलीमनगर समसपुर के पास घात लगाकर हमला किया।वरुण सिंह की हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग उनके हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए वरुण सिंह की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजहों की जांच में जुटी हुई है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जिले में लगातार हो रही हत्याओं से लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- अमित कुमार