LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Crime In Katihar: एक पेड़ के नीचे गड्ढे में छिपाकर रखा था 7 लाख, अपहरण और लूट की साजिश का कटिहार पुलिस ने किया खुलासा

कटिहार मे अपने मालिक के लगभग 10 लाख रुपया गबन करने के लिए ट्रैक्टर ड्राइवर ने खुद के ही किडनैपिंग और लूट की साजिश रचा था। पुलिस ने टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर इस झूठा अपहरण और लूट का पोल खोल दी।

In Katihar
अपहरण और लूट की साजिश का खुलासा - फोटो : Reporter

Crime In Katihar: कटिहार में एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपने मालिक के लगभग 10 लाख रुपये के गबन के लिए खुद का अपहरण और लूट की साजिश रची। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस झूठे अपहरण और लूट का पर्दाफाश किया। 

पुलिस ने एक पेड़ के नीचे गड्ढे में छिपाकर रखे गए 7 लाख रुपये की नगद राशि को बरामद किया। कुरसेला थाना क्षेत्र में इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। 

पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी को कुरसेला थाना में आतिश जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मिल्की नवाबगंज के पास उनके ट्रैक्टर ड्राइवर से अपराधियों ने 10 लाख रुपये लूटने के साथ-साथ उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए पहले गायब ट्रक ड्राइवर सुभाष यादव को ढूंढ निकाला और फिर तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से इस फर्जी अपहरण और लूट की गुत्थी को सुलझाया।अब इस पूरे प्रकरण में ट्रैक्टर के मालिक की क्या भूमिका है, इस पर एसपी भी जांच करने का विचार कर रहे हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह