LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Crime In Katihar: वीआईपी व्यक्तियों को शराब की होम डिलीवरी करने वाले मास्टरमाइंड गिरफ्तार, खुलेंगे कई सफेदपोशों के नाम

वीआईपी व्यक्तियों को शराब की होम डिलीवरी करने वाले मास्टरमाइंड किशन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि अबकई सफेदपोशों के नाम खुलेंगे।

Mastermind who made home delivery of liquor to VIP persons a
वीआईपी को शराब परोसने वाला गगिरफ्तार- फोटो : Reporter

Crime In Katihar: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, इसके बावजूद शराब की तस्करी रुक नहीं रही है. पुलिस प्रशासन धंधेबाजों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है । इस क्रम में  कटिहार शहर में वीआईपी व्यक्तियों को शराब की होम डिलीवरी करने वाले मास्टरमाइंड किशन को कटिहार नगर थाना पुलिस ने तीनगाछीया मोहल्ले के निकट गिरफ्तार किया है।

 इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि किशन के पास से 18 लीटर महंगी ब्रांडेड विदेशी शराब और 50 हजार रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की गई है, जो उसने शराब की होम डिलीवरी से कमाई थी। 

किशन, जो मूल रूप से मनिहारी का निवासी है, को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। किशन के जप्त मोबाइल से प्राप्त व्हाट्सएप चैट और बातचीत के विवरण से यह स्पष्ट होता है कि शहर के वीआईपी लोगों के बीच शराब के लेनदेन का एक बड़ा रैकेट चल रहा था, जिसका खुलासा आने वाले दिनों में हो सकता है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह