LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime News : बक्सर में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जमीन कारोबारी को किया छलनी, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : बक्सर में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में अपरधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मारकर हत्या कर दिया....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बक्सर में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा
जमीन कारोबारी को मारी गोली - फोटो : sandip verma

BUXAR : शहर के स्टेशन रोड में बुधवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी हृदय नारायण यादव को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हृदय को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुसाफिरगंज मोहल्ले के रहने वाले हृदय नारायण यादव जमीन का कारोबार करते थे। बुधवार शाम को वे अपनी बाइक से शहर जा रहे थे। कमलदह पोखरा के पास अपनी बाइक खड़ी करते समय एक युवक मुंह पर मफलर बांधे हुए आया और ताबड़तोड़ दो गोलियां मारकर फरार हो गया। गोली लगने से हृदय सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Goal 2026

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय हृदय अपनी बाइक से कमलदह पोखरे के कुछ दूर पहले रुके हुए थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक उनकी बाइक को ओवरटेक कर आगे निकले और कुछ दूर आगे जाकर बाइक को रोक दिया। फिर उसमें से एक युवक मुंह पर मफलर लपेटे हुए अपनी बाइक से उतर कर आया और हृदय को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दी। घटना को अंजाम देकर दोनों बाइक सवार नगर थाने की तरफ भाग निकले। हृदय यादव कई वर्षों से जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, जमीन की खरीद-बिक्री के दौरान उनके पैसे कई जगहों पर फंसे हुए थे। ऐसे में हत्या के पीछे जमीन कारोबार से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान देते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट