LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : सीतामढ़ी में मानवता शर्मसार, चाचा और दादी ने दो बच्चों को खिलाया जहर, एक की हुई मौत, एक की हालत नाजुक

Bihar News : सीतामढ़ी में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है. जहाँ चाचा और दादी ने दो बच्चों को जहर दे दिया है. इसमें एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है...पढ़िए आगे

Bihar News : सीतामढ़ी में मानवता शर्मसार, चाचा और दादी ने दो
दो बच्चों को दिया जहर - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : जिले के रीगा थाना क्षेत्र के उसरहिया में जमीनी विवाद को लेकर दो बच्चों को उनके चाचा और दादी के द्वारा जहर पिलाने का मामला सामने आया है। जहां इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है। प्राप्त जानकारी अनुसार बच्चों की मां गुड्डी देवी खेत में घास काटने के लिए गई थी वहां से लौटने का बाद देखा कि दोनों बच्चे बेहोश पड़े हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। 

आनन फानन में बच्चों को शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत सीतामढ़ी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 7 वर्षीय कीर्ति कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वही 8 वर्षीय कृष कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही गई। मृतका की मां ने बताया कि बच्चों के पिता मुकेश साह, चाचा कमलेश कुमार और दादी सीता देवी के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर अक्सर तनाव रहता था। शनिवार को रीगा सीओ के समक्ष इस विवाद को लेकर सुनवाई हुई थी, जिसमें सभी जानकारी देने के बाद अगली तारीख मंगलवार को दी गई थी। इस सुनवाई के बाद से सीता देवी और कमलेश कुमार, बच्चों को जहर देने की धमकी दे रहे थे। 

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सदर राम कृष्णा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की मां और अन्य परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और विभिन्न बयानों के आधार पर जांच की। बच्चों की मां का बयान है कि इस खतरनाक कदम को उनके पति, चाचा और दादी ने मिलकर अंजाम दिया है। वही अन्य सदस्यों  का बयान अलग अलग आ रहा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट