LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

पाण्डेय जी देख लीजिए, इलाज कराने गए मरीज को अस्पताल प्रबंधक ने बनाया बंधक, मामला तूल पकड़ने पर डीएम ने दिया जांच का आदेश

स्वास्थ्य विभाग की कई कार्रवाइयों के बावजूद जिले में फर्जी नर्सिंग होम और चिकित्सकों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वे इलाज कराने आए मरीज को इलाज के बाद पैसे न देने पर बंधक बना लेते हैं।

Bihar News
पाण्डेय जी देख लीजिए- फोटो : reporter

Bihar News: सीतामढ़ी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ताजा मामला शहर के बसबरिया स्थित एक निजी आरोग्य क्लिनिक का है, जहां एक गर्भवती महिला को प्रसव के बाद बंधक बना लिया गया।

बथनाहा थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी शंभू कुमार की पत्नी सुलेखा देवी को प्रसव के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन, एक आशा कार्यकर्ता द्वारा उन्हें बसबरिया के निजी क्लिनिक में ले जाया गया। यहां प्रबंधन ने अग्रिम राशि के रूप में 18000 रुपये लिए और बाद में 80000 रुपये का बिल थमा दिया। जब परिवार ने अत्यधिक बिल का विरोध किया तो उन्हें बंधक बना लिया गया।

पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी रिची पांडेय से की। डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीसीएम को जांच के आदेश दिए। डीसीएम ने अस्पताल पहुंचकर परिवार को मुक्त कराया और आशा कार्यकर्ता को निलंबित कर दिया। साथ ही, अस्पताल के निबंधन न होने की बात सामने आई है।

यह मामला एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और निजी अस्पतालों के मनमाने व्यवहार को उजागर करता है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जा सकें।

NSIT
Nsmch

अविनाश कुमार की रिपोर्ट