LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher News: महिला हेडमास्टर पति की गुंडागर्दी, मास्टर साहब को जमकर पीटा, शिक्षक को सिर्फ यह कहना पड़ा भारी

हेडमास्टर के पति ने दबंगई का प्रदर्शन करते हुए मास्टर साहब को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने उनसे फर्जी काम करने को कहा जिसे अस्वीकार करने पर पीटा गया।

हेडमास्टर पति की गुंडागर्दी
Bihar Teacher News- फोटो : Reporter

Bihar Teacher News: सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मझौल पश्चिम में एक गंभीर घटना सामने आई है। विद्यालय के सहायक शिक्षक मोहम्मद वासीद के साथ प्रधानाध्यापिका अनवरी खातून के पति ने कथित तौर पर मारपीट की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो की न्यूज4नेशन पुष्टि नहीं करता है।

पीड़ित शिक्षक मोहम्मद वासीद ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापिका ने उनसे 2024 के बचे हुए छुट्टी आवेदन को फर्जी तरीके से स्वीकृत करने के लिए कहा था। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद प्रधानाध्यापिका के पति विद्यालय आए और उनके साथ मारपीट की। वासीद ने यह भी कहा कि वे दोनों अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और प्रधानाध्यापिका के पति उन्हें लगातार परेशान करते हैं।

Diarch GO

इस घटना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि पीड़ित शिक्षक ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- दिवाकर कुमार दिनकर