LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, बिहार के दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Hooch Tragedy In Bihar:सीवान-छपरा में जहरीली शराब पीने से मचा हाहाकार, 27 लोगों की मौत, 49 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Hooch Tragedy In Bihar:सीवान-छपरा में जहरीली शराब पीने से मच

Hooch Tragedy In Bihar:बिहार में 2016-17 से शराबबंदी लागू है. यह सर्वविदित है कि शराब का सेवन, खरीद-फरोख्त और भंडारण कानूनन अपराध है. फिर भी, राज्य में शराब की उपलब्धता आम बात है. हालांकि यह धंधा गुप्त रूप से चल रहा है, विपक्ष का दावा कि शराब नज़र नहीं आती लेकिन हर जगह मिल जाती है, पूरी तरह सच साबित होता है.यहीं नहीं जहरीली शराब पीने से आए दिन मौत की खबर भी सुर्खियां बनतीं हैं.पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है.

 ताजा मामला सीवान और सारण का है.बिहार के सीवान और छपरा जिले के 16 गांवों में जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. मृतकों में 23 लोग सीवान जिले से हैं, जबकि 4 सारण जिले से भी हैं. यह घटना तब हुई जब स्थानीय बाजार में बिक रही स्प्रिट से बनी शराब का सेवन किया गया

शहरीली शराबह पीने से बीमार 49 अन्य लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं. इनमें से 7 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है सीवान सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों में से कुछ को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल  रेफर किया गया है.सीवान में 17 लोगों का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है. 

कथित तौर पर लकड़ीनबीगंज के के जमछो के मिथिलेश राय ने शराब बनाई थी.मिथिलेस राय पहले से हीं शराब का धंदा करता था. स्थानीय लोग स्थानीय थाने पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं. वहीं सारण पुलिस ने दो तस्करों को गिरप्तार कर लिया है. तो वहीं मद्य निषेझ के एसआईटी एएसपी संजय झा  के नेतृत्व में जांच की जा रही है.

NSIT
Nsmch

इस मामले पर मशरख थानेदार को निलंबित कर दिया गया है. वहीं उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जहरीली शराब कहां से आई और किसने इसे बेचा. स्थानीय पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें सीवान के भगवानपुर प्रखंड के माघर गांव शुरुआत में संदिग्ध परिस्थिति में सात लोगों की मौत हुई तो हंगामा शुरु हुआ. स्थानीय थाने की नींद टूटी. उसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़ना शुरु हो गया.  घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां पंचायत और अन्य गांव की है. मृतक के परिजनों के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जहरीले शराब पीने से मौत हुई है.

मृतकों में कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह 40 वर्ष रामेंद्र सिंह 30 वर्ष, माघर पोखरा के संतोष महतो उम्र 35वर्ष, मुन्ना कुमार 32 वर्ष , कौड़िया वैश्य टोला के रविंद्र सिंह के अलावा अन्य मृतकों में विलासपुर और सरसैया के ग्रामीण शामिल है ग्रामीणों का कहना है कि कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही परिजनों ने अत्येष्टी कर दी. वहीं 2 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

वहीं  छपरा जिले के मशरक क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. मृतक का नाम इस्लामुद्दीन बताया गया है, जो लतीफ मियां का बेटा है.