LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

HOOCH TRAGEDY IN BIHAR : बिहार में जहरीली शराब ने एक बार फिर से बरपाया कहर, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप! प्रशासन के फूलने लगे हाथ पांव

जहरीली शराब ने एक बार फिर से कहर बरपाया है. जहरीली शराब पीने से 3 की मौत हो गई है तो दूसरे की तबियत बिगड़ गई है जिसने अपने आंख की रौशनी गवां दी है

जहरीली शराब ने एक बार फिर से बरपाया कहर

HOOCH TRAGEDY IN BIHAR : एक तरफ हाई कोर्ट ने शराबबंदी कानून पर नीतीश सरकार के विफल होने पर फटकार लगाया है तो दूसरी तरफ फिर जहरीली शराब से सीवान में मौत की सूचना मिल रही है. बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सिवान जिले के लकड़ी नबीगंज इलाके से सामने आया है, जहां तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है.घटना को लेकर थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि 3 की मौत की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है कि कैसे मौत हुई है.

सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नबीगंज से संदिग्ध परिस्थिति में दो लोगों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां ईलाज के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है मिली जानकारी के अनुसार जहरीली शराब ने एक बार फिर से कहर बरपाया है जहरीली शराब पीने से एक की मौत हो गई है तो दूसरे की तबियत बिगड़ गई है जिसने अपने आंख की रौशनी गवां दी है.  

Diarch GO

लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी के रहने वाले अमरजीत यादव की सीवान सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई है तो वहीं उमेश राय जिसे जहरीली शराब पीने से आंख से दिखाई नहीं दे रही. उसे बेहतर इलाज हेतु पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जहरीली शराब से आंखों की रौशनी गंवा चुके उमेश राय ने बताया कि बुधवार की देर शाम 50 रुपए वाला सादा शराब लेकर पिया था और कल बृहस्पतिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई. उल्टी और पेट में दर्द होने लगा जिसे आज परिजनों द्वारा सीवान सदर में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है.

लकड़ी नबी गंज थाना क्षेत्र के लकड़ी के रहने वाले मृतक अमरजीत यादव पिता प्रभु यादव की मौत हो गई है वहीं   उमेश राय पिता मैनेजर राय को पटना रेफर किया गया है. 

NSIT
Nsmch

बता दे अक्टूबर में भी सिवान, छपरा और गोपालगंज जिलों में जहरीली शराब पीने से करीब 62 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि, अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 37 मौतों की पुष्टि हुई थी.

 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जहरीली शराब कहां से आई और इस मामले में कौन-कौन शामिल हैं.

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है यह घटना एक बार फिर शराबबंदी कानून की पोल खोल रही है. बिहार के भाग्य विधाता क्या यहीं है पूर्ण शराबबंदी?

सीवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट