LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

GST Fraud - चाट बेचने वाले ने की साढ़े सात करोड़ की जीएसटी चोरी, जांच करने पहुंची टीम भी रह गई हैरान

GST Fraud - चाट का ठेला लगानेवाले युवक पर साढ़े सात करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी करने का मामला सामने आया है। जब डीआरआई की टीम उसके घर पहुंचकर जांच के लिए पहुंची तो वह भी हैरान रह गई। ठेला चालक ने GST चोरी से इनकार किया है।

GST Fraud - चाट बेचने वाले ने की साढ़े सात करोड़ की जीएसटी च
7.5 करोड़ की जीएसटी चोरी- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK - चाट बेचकर कितनी कमाई हो सकती है। शायद इतना ही कि परिवार का गुजर बसर कर सके। लेकिन, बिहार एक चाट बेचनेवाले पर साढ़े सात करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का मामले सामने आया है। जिसके बाद डीआरआई की टीम ने चाटवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार चाटवाले की पहचान अजय कुमार साह बताया गया है। वह वार्ड 19 महावीर मोहल्ले में रहता था। 

बताया गया कि जिले के बड़े कारोबारी ने अजय कुमार शाह के नाम से फर्जी जीएसटी फॉर्म खोल रखा था। इस फॉर्म खोलकर भारत - बंगलादेश के बीच मेट्रापोल सीमा से 7 करोड़ 50 लाख का आयात किया है।

बताया गया कि कारोबारी फर्जी तरीके से 2021 से फर्म संचालित कर रहा था. इस गड़बड़ी की भनक जब कोलकाता जीएसटी टीम को लगी तो मुज्जफरपुर जोन से सम्पर्क कर रक्सौल में सत्यापन के लिए मदद मांगा गया. उसके बाद मुजफ्फरपुर की टीम रक्सौल पुलिस के साथ कौड़िहाड में छापेमारी किया। जिसमें अजय कुमार को हिरासत में लिया गया। उसने पूछताछ में किसी तरह का जीएसटी नहीं लेने की बात टीम को बताई। 

फिलहाल, डीआरआई ने कागजातों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में लाखों रुपए के बकाया होने की बात कही गई है। 

NSIT
Nsmch