LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

रेलवे का सीनियर इंजीनियर सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार, सूचना के बाद रेल विभाग में मचा हड़कंप, CBI-आयकर करेगी जांच

gold smuggling – रेलवे के वरीय प्रशाखा अभियंता को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान पुलिस को उनकी गाड़ी के 800 ग्राम सोना मिला है। मामले में आयकर और CBI को जानकारी दी गई है।

रेलवे का सीनियर इंजीनियर सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्ता
सोने की बिस्कुट के रेलवे अधिकारी गिरफ्तार- फोटो : NEWS4NATION

BUXAR - बक्सर पुलिस ने रेलवे के बड़े अधिकारी की गाड़ी से लाखों रुपए के सोने की बिस्कुट बरामद किया है। मामले में पुलिस ने रेलवे अधिकारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अधिकारी पटना के  महेंद्रू में रेलवे का वरीय प्रशाखा अभियंता है। जिसकी पहचान पाटलिपुत्रा अंतर्गतहरू नगर निवासीस्वर्गीय अरुण कुमार के पुत्रविवेक रंजन के रूप में की गई है। वहींदूसरा व्यक्ति वाहन चालक है। उसने अपनी पहचान पटना जिला केकादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गतमानकीपुर निवासीराजकिशोर प्रसाद के पुत्र गुंजन कुमार के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि रेलवे अभियंता के पास से 8 सोने के बिस्कुट मिले हैं, जिसका वजन 8 सौ ग्राम है। इस मामले में पुलिस का कहना है किदोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो  गाड़ी से 2 व्यक्ति पटना से बक्सर की ओर सोना लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दलसागर टॉल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

जांच के दौरान मिला सोने का बिस्कुट

जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका। स्कॉर्पियो की जब तलाशी ली गई तो उसमें 8 पीस सोना के बिस्कुट पाए गए। सोना का कुल वजन 800 ग्राम बताया जा रहा है। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बरामद सोने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गया है।

मामले में डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि विवेक रंजन और गुंजन कुमार से पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह सोना कहां से आया और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

NSIT
Nsmch

वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने रेलवे कर्मचारी की संलिप्तता को लेकर विभागीय सतर्कता बढ़ा दी है। आयकर विभाग और सीबीआई को मामले की गहन जांच के लिए सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को अबआयकर विभाग, सीबीआई और रेलवे खुद जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी से यह स्पष्ट है कि सोना तस्करी का मामला है।