LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

UP गाजीपुर कोर्ट में 30 साल पुराने केस में पेश हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटघरे में 1 घंटे रहे खड़े , लॉरेंस के सवाल पर दिया ये जवाब

अपर सत्र न्यायाधीश एमपी/एमएलए शक्ति सिंह की अदालत में बिहार के पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मुहम्मदाबाद पुलिस की अभिरक्षा में पेश हुए।

UP गाजीपुर कोर्ट में 30 साल पुराने केस में पेश हुए पूर्णिया
पप्पू यादव गाजीपुर के MP/MLA कोर्ट में हुए पेश- फोटो : social media

Pappu Yadav News: बिहार के पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को गाजीपुर के MP/MLA कोर्ट में 30 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पेश हुए। अदालत में सुनवाई के दौरान पप्पू यादव और उनके समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अदालत ने पप्पू यादव को ₹50,000 के मुचलके पर रिहा कर दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 दिसंबर की तारीख तय की।

क्या है मामला?

8 नवंबर 1993 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान, पप्पू यादव और उमेश पासवान का काफिला बक्सर (बिहार) से गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रहा था। उस वक्त मोहम्मदाबाद विधानसभा के शहनिंदा चौकी पर पुलिस ने उनके काफिले को रोका। पुलिस के रोकने पर नोकझोंक और जाम लगाने की स्थिति उत्पन्न हुई। इस पर पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और सरकारी कार्य में बाधा डालना का केस ठोका। पहले इस मामले में सीजेएम कोर्ट, गाजीपुर ने सभी 11 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया था। शासकीय अधिवक्ता ने इस फैसले को चुनौती देते हुए जिला जज के पास अपील दाखिल की। जिला जज ने मामले को ADJ सीनियर डिवीजन MP/MLA कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया।

गुरुवार की सुनवाई

गाजीपुर के MP/MLA कोर्ट में 30 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में में पप्पू यादव पेश हुए, जहां वो  करीब 1 घंटे तक कटघरे में खड़े रहे। उनके वकील ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। अदालत ने उन्हें ₹50,000 के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।

पप्पू यादव की प्रतिक्रिया

सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें रास्ते में धमकी मिली। धमकी देने वाले ने कहा, "गाजीपुर पहुंच गए हो?" लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सवाल पर उन्होंने इसे गंभीरता से लिया।

NSIT
Nsmch