LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR CRIME - उधार में दिए 600 रुपए वापस मांगने पर दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान

BIHAR CRIME – सिर्फ छह सौ रुपए के लिए युवक सालों पुरानी दोस्ती को भूल गया और दोस्त की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। मृत युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा अपना पैसा मांगने के लिए गया था

 BIHAR CRIME - उधार में दिए 600 रुपए वापस मांगने पर दोस्त ने
दोस्त की छह सौ रुपए के लिए की हत्या- फोटो : अमित कुमार

KHAGARIA - सिर्फ छह सौ रुपए के लिए युवक ने अपने करीबी दोस्त की पीटकर हत्या कर दी। मामला जिले के बहादुरपूर थाना अंतर्गत गौड़ाचक  की है। जहां  पंकज कुमार   पिता कारे चौधरी अपने मित्र छोटू कुमार पिता राजगीर यादव के यहां आपसी लेन देन को लेकर 600 रुपया मांगने आया था। इसी को लेकर बातें बढ़ गई। आपसी मारपीट में छोटू कुमार ने पंकज कुमार को पीटते पीटते जान से मार दिया।

पंकज कुमार के पिता कारे चौधरी ने बताया की पंकज और छोटू दोनो दोस्त था। दोनों की उम्र लगभग 16 वर्ष थी। पंकज का छोटू के यहां 600 रुपया था।उसी को मांगने पंकज छोटू के यहां आया था। लेकिन क्या पता था की मेरे बेटे को जान से हाथ धोना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार छोटु कुमार शराब बेचता था।लोगो स्पष्ट कुछ भी नहीं बता पा रहे है।चूंकी पंकज कुमार छोटू के साथ था इसीलिए यह कयास लगाया जा रहा है कि छोटू ने ही पंकज की हत्या की है। 

बहादुरपुर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है आखिरकार पूरा क्या मामला है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट