LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Fake fertilizer business -पूर्णिया में नकली खाद बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा, गोदाम में मिली कई बोरियां, किसानों के खेत को बर्बाद कर रहे थे धंधेबाज

किसानों को नकली खाद बेचा जा रहा है। इस बात का खुलासा पूर्णिया की बनमनखी पुलिस ने किया है। पुलिस ने नकली खाद बनाने के धंधे का खुलासा किया है और इस दौरान तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। वहीं भारी मात्रा में नकली खाद जब्त किया है।

 Fake fertilizer business -पूर्णिया में नकली खाद बनाने वाले
पूर्णिया में नकली खाद बनाने के धंधे का भंडाफोड़।- फोटो : अंकित कुमार

PURNIA - पूर्णिया की बनमनखी पुलिस ने नकली खाद बनाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं यहां बने गोदाम से भारी मात्रा में नकली खाद जब्त किया है। 

इस कार्रवाई को लेकर बताया गया कि गुप्त सूचना पर बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार, थाना अध्यक्ष समेत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से सिसवा हल्दीबाड़ी गांव में छापामारी किया। जिसमें शंकर गुप्ता पिता रंजीत गुप्ता के गोदाम में नकली पोटाश खाद बनाने और पैकिंग करते हुए रेड हैंड पकड़े गए। इस दौरान पुलिस ने वहां से एक पिकअप वाहन में लदा नकली पोटास खाद के अलावा गोदाम से भारी मात्रा में नकली खाद जब्त किया है। वहीं पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया । 

गिरफ्तार अभियुक्तो में बनमनखी निवासी शंकर गुप्ता और मंजेश कुमार के अलावा खुर्दा मधेपुरा निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने कहा कि गोदाम में नमक और अन्य सामान मिलाकर नकली पोटाश खाद बनाया जा रहा था और इस खाद को लोकल बाजारों में बेचा जा रहा था। इससे किसानों की खेती खराब हो रही थी। 

121 बोरा नकली खाद किया बरामद

पुलिस ने गोदाम से 121 बोरा नकली खाद के अलावे 350  नमक का बोरा, आयरन ऑक्साइड का 17 खाली पैकेट और दो भरा पैकेट के अलावा डिजिटल तराजू, खाद लदा पिकअप वाहन बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । उन्होंने कहा कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अंकित कुमार, पूर्णिया