LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

police encounter with criminal: खगड़िया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश असलहे के साथ गिरफ्तार, एक फरार

खगड़िया पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया।खगड़िया पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Encounter between police and criminals
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़- फोटो : Reporter

police encounter with criminal: खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में एक आरोपी पिंटू कुमार और मनीष पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक लोडेड रिवॉल्वर, दो देसी कट्टे, 20 जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में चल रही विशेष अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्याकांड में शामिल आरोपी ग्राम सथमा में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में एक आरोपी पिंटू कुमार और मनीष पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया।

कौन हैं ये आरोपी?

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों गिरफ्तार आरोपी सुपारी किलर हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के पवन राय की हत्या की सुपारी ली थी।

पुलिस की कार्रवाई:

बेलदौर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

यह कार्रवाई क्यों महत्वपूर्ण है?

यह कार्रवाई इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। पुलिस की इस सफलता से आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

रिपोर्ट- अमित कुमार