LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

बिहार के स्वास्थ्य विभाग बैठक में पिस्टल लहराने वाला डॉक्टर हुआ निलंबित,विभाग ने जारी किया आदेश

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो पदाधिकारियों पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई से स्पष्ट है कि विभाग अपने कर्मचारियों की अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही को गंभीरता से ले रहा है।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग बैठक में पिस्टल लहराने वाला डॉक्टर
बिहार के स्वास्थ्य विभाग- फोटो : freepik

Bihar health officer suspended: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मसौढ़ी के डॉ. सत्येंद्र नारायण मोहन पासवान पर 30 नवंबर 2024 को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की बैठक के दौरान पिस्टल लहराने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। पटना जिलाधिकारी ने इस घटना की लिखित शिकायत स्वास्थ्य विभाग को दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. पासवान को अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

मादक पदार्थ सेवन के आरोप में डॉक्टर पर कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महकार गया के डॉ. राजेश कुमार पर ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों का सेवन करने और मरीजों व कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। स्वास्थ्य विभाग ने जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा है। सिविल सर्जन गया को निर्देश दिया गया है कि वे वरिष्ठ डॉक्टर को प्रभारी नामित करें।

Diarch GO

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

22 जनवरी को हिसुआ हेल्थकेयर हॉस्पिटल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। डॉ. क्षमता कुमारी और डॉ. पवन कुमार की देखरेख में बीपी, हार्ट, शुगर समेत अन्य जांच की जाएगी। पंडित ललित किशोर शर्मा ने अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

पदाधिकारियों पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो पदाधिकारियों पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई से स्पष्ट है कि विभाग अपने कर्मचारियों की अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही को गंभीरता से ले रहा है। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए निःशुल्क शिविर का आयोजन एक सराहनीय कदम है।

NSIT
Nsmch