LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

DARBHANGA NEWS : दरभंगा में कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट के कार्यालय पर अपराधी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मियों ने आरोपी को दबोचा, जमकर की पिटाई

DARBHANGA NEWS : दरभंगा में बेख़ौफ़ अपराधी ने कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पढ़िए आगे

DARBHANGA NEWS : दरभंगा में कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट के
कार्यालय पर फायरिंग - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग परिसर स्थित कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट के कार्यालय पर अपराधी ने दिन दहाड़े लाठी से हमला करते हुए, कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान ट्रस्ट के दो लोग घायल हो गये हैं। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गये और फायरिंग करने वाले आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया और फिर जमकर उसकी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेते हुए आरोपी और ट्रस्ट के घायल दो कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान वृहस्पति यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि कई राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी कट्टा के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। 

वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि दिन के 3 बजे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट कार्यालय परिसर में बृहस्पति यादव नाम के एक व्यक्ति आते हैं और ट्रस्ट के कर्मी पर लाठी से हमला कर दो कर्मी को घायल कर देते है। हमले के बाद बृहस्पति यादव अपने कंधे पर टंगे झोले से हथियार निकाल कर कई राउंड फायरिंग किया। जिसका खोखा पुलिस ने मौके से बरामद किया है। वहीं उन्होंने बताया कि स्थानीय व कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट के कर्मियों के सूझबूझ के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वही एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की झोले की तलाशी लेने पर उसमें से खाने बनाने की समान, कपड़े, टॉर्च, रस्सी के साथ ही 40 जिंदा कारतूस व हथियार को बरामद किया गया है। वही एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वह कटिहार जिला के मनिहारी का रहने वाला है। वहीं उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी तीन-चार दिनों से इस इलाके में देखा जा रहा था। वही उन्होंने कहा कि आरोपी और ट्रस्ट के घायल दो कर्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है। 

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट