LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Crime In Purniya: पूर्णिया में तीर, धनुष,भाला,हसुआ,तलवार,लाठी दबिया से हमला, जमीनी विवाद में छह घायल, दो को लगी तीर

जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

bihar News
जमीनी विवाद में छह घायल- फोटो : Reporter

Crime In Purniya:  पूर्णिया नगर थाना क्षेत्र के हसैली खुट्टी गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों पर तीर, भाला, हसुआ, तलवार और लाठी से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। युवती को सीने में और युवक को जांघ में तीर लगा है।

पीड़ित मोहम्मद फरजान और बानू खातून ने बताया कि इस जमीन को लेकर 2012 से ही विवाद चल रहा है। उनके पास 2024-25 का राजस्व रसीद भी है, जो उनकी जमीन पर मालिकाना हक साबित करता है। लेकिन विरोधी पक्ष के मो. खैरुल, अहिरुल और लगभग तीस-चालीस अन्य लोगों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। हमलावरों ने परिवार के छह सदस्यों को बुरी तरह पीटा।

घायलों में यासमीन खातून, आफाक आलम, अब्दुल हन्नान, मलिका खातून और रबिया खातून शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।