LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Crime in Bihar: सावधान! आपके साथ भी हो सकती है ठगी, लोन देने के नाम पर लाखों रुपए लेकर हो गई कंपनी

महिलाओं से लोन देने के नाम पर पहले एक्यूट स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाता खुलवाया गया। इसके बाद जब लोन के लिए दिए गए नंबर पर फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ था, महिला ने हाजीपुर ब्रांच पहुंचा तो देखा कि पहले से सैकड़ो महिला बैंक पर हंगामा कर रही थी।

bihar News

Crime in Bihar: वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के हेला बाजार वार्ड संख्या 16 स्थित शिव कॉलोनी में 26 नवंबर को राशि फाइनेंस लिमिटेड का ब्रांच खोला गया था। फर्जी बैंक संचालक और कर्मियों के द्वारा पटना वैशाली छपरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर हजारों महिला से खाता खोलकर लोन देने के नाम पर लाखों रुपए  जमा किए गए । इसके बाद सभी फरार हो गए।  पीड़ित महिला ने बताया कि बैंक संचालक द्वारा घर आकर बोला गया था कि  10 से 12 आदमी का एक ग्रुप बनाएगा। ग्रुप के सभी मेंबर एक आधार कार्ड एक वोटर आई कार्ड और एक पैन कार्ड दें तो खाता खोला जाएगा। फाइनेंस कंपनी में एक महिला को 3000 रुपया देकर खाता खोलाना होगा।

 खाता खोलने के अगले 1 से 2 दिन बाद फोन कर हाजीपुर हेला  बाजार वार्ड संख्या 16 शिव कॉलोनी में कार्यालय है वहां जाकर 70000 से लेकर 2 लाख तक का लोन कैश में दिया जाएगा। महिलाओं से राशि फाइनेंस का फॉर्म भरने के बाद फर्जी कर्मियों द्वारा  एक्यूट स्मॉल फाइनेंस बैंक का स्लिप दिया गया। जिस पर पटना ब्रांच का मुहर लगा था । मोर में एक्यूट स्मॉल फाइनेंस बैंक लिखा था। 

सराय थाना क्षेत्र निवासी सुधा देवी ने बताया कि बकरी बेचकर बैंक के संचालक संतोष कुमार कुर्मी सुशील कुमार को लोन देने के नाम पर 3000 दिया था। बैंक के संचालक संतोष कुमार ने सभी महिलाओं को फाइनेंस लिमिटेड में खाता खोल कर लोन देने के नाम पर रुपए ले लिया । राशि फाइनेंस लिमिटेड खाता खोलना फॉर्म भरकर रुपए लेकर एक्यूट स्मॉल फाइनेंस बैंक का स्लिप दे दिया गया था। जिस पर बैंक मोहर लगा था बैंक के संचालक ने महिलाओं को भरोसा दिलाया था कि ₹3000 खाता खोलने के बाद ही लाखों रुपए का लोन मिलेगा। फर्जी बैंक संचालक द्वारा महिलाओं को बोला गया था कि दो से तीन दिन सभी महिलाओं को नगर थाना क्षेत्र के    हेला बाजार वार्ड संख्या 16 शिव कॉलोनी में बैंक कार्यालय पर बुलाकर लोन दिया जाएगा । 

दूसरी महिला ने बताया कि लोन के लिए दिए गए नंबर पर फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ था महिला ने हाजीपुर ब्रांच पहुंचा तो देखा कि पहले से सैकड़ो महिला बैंक पर हंगामा कर रही थी । महिलाओं ने बताया कि बैंक का ताला बंद था। महिलाओं ने कुछ दिन बाद बैंक संचालक संतोष कुमार के मोबाइल पर फोन लगाया तो नंबर बंद आ रहा था शाखा बंद देखकर आक्रोशित महिलाओं ने तोड़फोड़ कर हंगामा शुरू कर दिया । तोड़फोड़ और हंगामा की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और पुलिस ने आक्रोशित महिला को समझने का प्रयास किया तब जाकर महिलाएं शांत हुई इस दौरान महिलाओं द्वारा मकान में रखे जनरेटर प्लास्टिक के कुर्सी स्टील कुर्सी टेबल लेकर चली गई। 

NSIT
Nsmch

इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि महिलाओं को हंगामा और तोड़फोड़ नहीं करने को कहा गया। महिलाओं से लिखित आवेदन मांगा गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार