LATEST NEWS

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

  • Sheohar DM
  • Bihar News: शिवहर में DM प्रतिभा रानी का नो इफ-बट अंदाज, शिविर में ऑन द स्पॉट फैसला,अफसरों की

  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की रसोई पर संकट, जानें कैसे खुलेगा गैस कनेक्शन
  • Bihar LPG News: बिहार में 34 लाख LPG कनेक्शन को कर दिया गया ब्लॉक, 2 करोड़ लोगों की

  • Bihar Land Mutation
  • Bihar Land Mutation:नहीं दुरुस्त हो पा रहा जमीन का रिकॉर्ड! जमाबंदी में खामियों की खुल रही पोल,

  • Bihar Road Construction
  • Bihar Road Construction: बिहार में बिछ रहा है सड़कों-पुलों का जाल, खर्च होंगे 21 हजार करोड़,इन जिला

DOWRY MURDER - दहेज की बकाया रकम नहीं देने पर पांच माह की गर्भवती महिला की हत्या, छह महीने पहले हुई थी शादी

DOWRY MURDER- दिवाली से दो दिन पहले सारण में दहेज लोभियों ने छह महीने शादी कर ससुराल आई नवविवाहिता की हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि वह पांच महीने की गर्भवती थी।

DOWRY MURDER - दहेज की बकाया रकम नहीं देने पर पांच माह की गर
शादी के छह महीने बाद ही पांच माह की प्रसुता की हत्या- फोटो : NEWS4NATION

CHHAPRA - छपरा में दहेज के दानवों ने दिवाली से पहले ही घर की लक्ष्मी की हत्या कर दी। यह हत्या और भी विभत्स हो गई, जब यह बात सामने आई कि मृतका पांच महीने की गर्भवती थी और सिर्फ छह माह पहले उसकी शादी हुई थी।

घर की लक्ष्मी की हत्या की यह घटना जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी रानी देवी (23) पति राजिंदर महतो के रूप में हुई है। मायके वालों ने बताया कि रानी का 6 महीना पहले 30 अप्रैल को दोनों पक्ष के परिजनों के सहमति के बाद धूमधाम से विवाह नैनी द्वारकाधीश मंदिर में सम्पन्न हुआ था। मायके वालों के अनुसार शादी के एक महीना बाद से ही पति और ससुर व्यवसाय करने को लेकर दहेज की मांग करने लगे। इसको लेकर मारपीट किया जाता था।

Diarch GO

लेकिन बताया जा रहा है मायके पक्ष के लोग समय पर दहेज का बकाया पैसा नहीं दे पाए, वहीं रानी को इसके कारण ससुराल में प्रताड़ित होना पड़ रहा था। जबकि ससुराल के लोग उस पर बकाया रकम के साथ बाइक की भी मांग कर रहे थे। 

छपरा के जलालपुर में एक नव विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। इसमें मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के शरीर पर जख्म के गहरे निशान है। बताया जाता है कि नव विवाहिता 5 महीने की गर्भवती थी।

NSIT
Nsmch

मृतका की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी रानी देवी (23) पति राजिंदर महतो के रूप में हुई है। हत्या के बाद ससुराल के परिजन फरार है। मायके वालों ने ससुराल के सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इसमें दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। परिजनों ने दहेज में बकाया रकम और बाइक के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है।

6 महीने पहले हुई थी शादी

मृतका रानी का 6 महीना पहले 30 अप्रैल को दोनों पक्ष के परिजनों के सहमति के बाद धूमधाम से विवाह नैनी द्वारकाधीश मंदिर में सम्पन्न हुआ था। मायके वालों के अनुसार शादी के एक महीना बाद से ही पति और ससुर व्यवसाय करने को लेकर दहेज की मांग करने लगे। इसको लेकर मारपीट किया जाता था।

मारपीट और विवाद को लेकर एक बार आपसी समझौता भी हुआ था। मृतका रानी का पति 8 दिन पहले मृतका को मायके से लेकर वापस आया हुआ था। आज मारपीट करते हुए मौत के घाट उतार दिया गया है। परिजनों ने बताया कि वह पांच महीने की गर्भवती थी।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए जलालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिशनपुर में नवविवाहिता के हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। जिसमें मृतका के मायके के परिजनों के दिए गए आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष बचे अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।