LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Chhapra CRIME - सारण में स्टेट हाईवे की किनारे होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक हालत में तीन युवतियों समेत 7 लोग धराए

Chhapra CRIME - सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ है। इस दौरान तीन युवतियों सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। छापेमारी के बाद पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।

 Chhapra CRIME - सारण में स्टेट हाईवे की किनारे होटल में चल
सारण के होटल में देह व्यापार का खुलासा।- फोटो : NEWS4NATION

CHHAPRA - सारण पुलिस ने देह व्यापार को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर स्थित होटल आदित्य में पुलिस ने छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में तीन युवतियों समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त कार्रवाई प्रशिक्षु एसपी राहुल कुमार के नेतृत्व में की गई।

बताया गया कि इस होटल में पूर्व में भी छापेमारी की गई थी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी। लेकिन अब दोबारा छापेमारी की गई तो होटल में चल रहे गलत धंधे का सच सामने आ गया। इस दौरान एक घंटे तक छापेमारी में 

सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर स्थित होटल आदित्य में सारण एसपी डा.कुमार आशीष के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी करके आपत्तिजनक हालत में तीन युवतियों समेत 7 पुलिस ने होटल प्रबंधक के अलावे तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के साथ जरुरी कार्रवाई शुरु कर दी है। शुक्रवार की दोपहर प्रशिक्षु डीएसपी राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

इस दौरान पुलिस ने होटल के कमरे से निरोध एवं अन्य वस्तुओं को जब्त किया है। वहीं मौके से चार मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त करते हुए अंचलाधिकारी  की उपस्थिति में होटल को सील कर दिया गया है। 

प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार की गई है।

बता दें कि पुलिस ने इससे पहले 7 सितंबर को जनता बाजार स्थित रेस्टोरेंट दो लड़के व लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था जिसके बाद दोनों रेस्टोरेंट्स को दंडाधिकारी की उपस्थिति में सील कर दिया गया था। इसके अलावा जनता बाजार थाना क्षेत्र से 18 अगस्त को ढोढ़नाथ मंदिर के  नजदीक स्थित रेस्टोरेंट सह विवाह भवन में छापामारी कर नौ युवक व युवतियों को हिरासत में लिया था।