LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

CHHAPRA CRIME - लोगों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, कई घायल, अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान हुआ हादसा

CHHAPRA CRIME - मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बाजार तीनमहुआ के पास दादी का अंतिम संस्कार कर लौटने के दौरान लोगों से भरी पिकअप पलट गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।

CHHAPRA CRIME -  लोगों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, एक
दाह संस्कार से लौट रहा पिकअप पलटा- फोटो : SHASHI

CHHAPRA -  दादी का दाह संस्कार कर लौट रहे पिकअप पलट गई। जिसमें  एक युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक गरखा थाना क्षेत्र के साधपुर गांव का राजेश राय का पुत्र आकाश कुमार बताया जाता है. वही घायल साधपुर गांव के ही सचिन कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, अंकित कुमार, सूरज कुमार बताये जाते है.

दाह संस्कार कर लौट रहे थे वापस

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र  के लाल बाजार तीनमहुआ की है। सदर अस्पताल में घायल के परिजनों ने बताया कि मृतक के दादी का दाह संस्कार कर हम लोग  पिकअप से घर आ रहे थे। इसी बीच पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने आकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. 

आरोपी पिकअप चालक गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल में जुट गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ था. इस संदर्भ में पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि पिकअप समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.चालक पूरी तरह से नशे था . 

वहीं जांच के क्रम में उक्त पिकअप भी साधपुर गांव का ही बताया जाता है. वहीं देर शाम शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. चालक के खिलाफ प्राथमिकी प्रक्रिया जारी थी.

NSIT
Nsmch

REPORT - SHASHI KUMAR