LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

BIHAR NEET-UG में फर्जीवाड़ा: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 8 अभ्यर्थियों पर CBI ने दर्ज किया नया केस, जानें पूरा मामला

BIHAR NEET-UG परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच कर रही सीबीआई ने नई सीबीआई ने नयी प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई ने यह प्राथमिकी पूर्णिया में दर्ज कराई है। जिसमें 8 छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

BIHAR NEET-UG में फर्जीवाड़ा: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 8

NEW DELHI –  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार के पूर्णिया में NEET-UG 2024 परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े के मामले में एक नया मामला दर्ज किया है। जिसमें आठ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

क्या है मामला?

SRDAV पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल के अनुसार, 5 मई को आयोजित NEET परीक्षा में चार फर्जी उम्मीदवारों ने असली उम्मीदवारों की जगह परीक्षा दी थी। एफआईआर के मुताबिक, भोजपुर के नितीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के आशीष कुमार की जगह, जालोर (राजस्थान) के कमलेश कुमार ने सीवान के धीरज प्रकाश की जगह, बेगूसराय के सौरभ कुमार ने सीतामढ़ी के तथागत कुमार की जगह और सीतामढ़ी के मयंक चौधरी ने मुजफ्फरपुर के दीपक कुमार सिंह की जगह परीक्षा दी।

सीबीआई की कार्रवाई

सीबीआई ने इन सभी आठ लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला बिहार पुलिस से सीबीआई को राज्य सरकार के अनुरोध पर सौंपा गया है।

बता दें कि बिहार में NEET परीक्षा में फर्जीवाड़े की खबर सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया था। सीबीआई ने इस मामले में पहली एफआईआर 23 जून को दर्ज की थी।

NSIT
Nsmch

पिछले साल हुआ था नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा

NEET-UG परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा MBBS, BDS, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए किया जाता है। यह परीक्षा 5 मई 2024 को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 14 विदेशी केंद्र भी शामिल थे। इस परीक्षा में 23 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

पटना से अनिल की रिपोर्ट