LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले CBI की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन के मामले में की छापेमार, बरामद किए 50 लाख रुपये, 1 किलो सोना समेत करोड़ों की संपत्ति

हालिया बरामदगी झारखंड के प्रसिद्ध "निम्बू पहाड़" क्षेत्र से मूल्यवान पत्थरों की कथित अवैध निकासी के संबंध में सीबीआई जांच का हिस्सा थी। आरोप है कि इन पत्थरों का बिना अनुमति के खनन किया गया और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचा गया।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले CBI की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन
झारखंड में कथित अवैध पत्थर खनन घोटाले में CBI की कार्रवाई- फोटो : freepik

CBI raids In Jharkhand Illegal Mining Scam: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में कथित अवैध पत्थर खनन घोटाले के सिलसिले में मंगलवार (5 नवंबर) को तीन राज्यों में 16 स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी में लगभग 50 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी, एक किलोग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी और करोड़ों की संपत्ति से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, जांच एजेंसी वर्तमान में इस मामले की चल रही जांच के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है, जिसमें झारखंड में 14, पटना में एक और कोलकाता में एक जगह शामिल है। हैरानी की बात ये है कि मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा भी जांच के दायरे में. शामिल हैं।  अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी संदिग्धों और उनके सहयोगियों के परिसरों पर की गई।

झारखंड में चुनाव से ठीक पहले CBI की रेड

हालिया बरामदगी झारखंड के प्रसिद्ध "निम्बू पहाड़" क्षेत्र से मूल्यवान पत्थरों की कथित अवैध निकासी के संबंध में सीबीआई जांच का हिस्सा थी। आरोप है कि इन पत्थरों का बिना अनुमति के खनन किया गया और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचा गया। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर एजेंसी द्वारा 23 नवंबर, 2023 को मामला दर्ज करने के बाद छापेमारी की गई थी। झारखंड में चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले सीबीआई की यह कार्रवाई हुई है। जहां 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।