LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News: देर रात अवैध बालू खनन तस्करों पर प्रशासन का चला डंडा, 9 वाहन जब्त, 12 लाख का जुर्माना, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

खनन और परिवहन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई में कई वाहनों को जब्त और दंडित किया गया। नियमों का उल्लंघन करते हुए 9 वाहनों को खनन विभाग ने जब्त किया, जिनमे एक ओवरलोड ट्रक दो गीले बालू से लदे ट्रक, पांच बिना ढके हुए बालू का परिवहन कर रहे ट्रक शामिल है।

illegal sand mining
अवैध बालू खनन तस्करों पर प्रशासन का चला डंडा,- फोटो : reporter

Bihar News: बक्सर जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान देर रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में चला। यह छापेमारी डुमरांव, नावानगर, गोलंबर, जासो-नदांव पथ, टोल प्लाजा और वीर कुंवर सिंह सेतु चेकपोस्ट सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर की गई।

इस अभियान से बालू माफियाओं में डर और हड़कंप का माहौल भी पैदा हो गया है।  खनन और परिवहन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई में कई वाहनों को जब्त और दंडित किया गया। नियमों का उल्लंघन करते हुए कुल 9 वाहनों को खनन विभाग ने जब्त किया, जिनमे एक ओवरलोड ट्रक दो गीले बालू से लदे ट्रक, पांच बिना ढके हुए बालू का परिवहन कर रहे ट्रक, एक बिना लाल पट्टी वाला वाहन शामिल हैं। वहीं इन वाहनों के मालिकों पर 11 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, परिवहन विभाग ने भी 95 गाड़ियों पर कार्रवाई की और उनसे 5,00,600 रुपये का जुर्माना वसूला।

Goal 2026

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने स्वयं इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने भी इस अभियान को जरूरी बताते हुए कहा कि हम अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। जिले में कोई भी गैरकानूनी कार्य प्रशासन की नजर से बच नहीं सकता।

NSIT
Nsmch

इस अभियान में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अलावा खनन और परिवहन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें खनिज विकास पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, खनन निरीक्षक, संबंधित थानाध्यक्ष शामिल थे।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में इस सघन जांच ने बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है। 

संदीप वर्मा की रिपोर्ट