LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Buxar News - प्रेमी को प्यारी थी प्रेमिका, घर से भागे तो कानून के रक्षक ने हीं तोड़ दी मर्यादा, खंभे से बांध कर ऐसा किया काम की...

Buxar News - बक्सर जिलें के एक गांव में प्रेम प्रसंग में युवक-युवती के भाग जाने के बाद युवक के घर के एक महिला को चौकीदार समेत दस लोगों ने पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा। पीड़िता का आरोप है कि चौकीदार और उसके पुत्र ने ही इस घटना का नेत

कानून के रक्षक ने हीं तोड़ दी मर्यादा
कानून के रक्षक ने हीं तोड़ दी मर्यादा- फोटो : संदीप वर्मा

Buxar : जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में एक महिला के साथ हुई अमानवीय घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रेमी जोड़े के भाग जाने के बाद युवक के घर के एक महिला को चौकीदार समेत दस लोगों ने पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा। पीड़िता का आरोप है कि चौकीदार और उसके पुत्र ने ही इस मामले में सहयोग किया है।

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में उदासीन है। एफआईआर दर्ज होने के सात दिन बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकीदार को बचाने में लगी हुई है। 

क्या है पूरा मामला?

छतनवार गांव के रहने वाले एक युवक और युवती ने भागकर शादी कर ली थी। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने के बाद युवती के परिजन आग बबूला हो गए। युवती के परिजनों ने युवक के परिवार की एक महिला को पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। पीड़िता ने चौकीदार समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस क्या कहती है?

इस मामले को लेकर डुमराव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकीदार की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों में रोष

इस घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकीदार का इलाके में इतना दबदबा है कि कोई उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता। गौरतलब है कि सुशासन की सरकार बताने वाले राज्य में इस तरह की अमानवीय घटना सरकार के हर दावों पर पानी फेरते नजर आता है। वहीं फ्रेंडली पुलिस का दावा करती पुलिस भी नाकाम नजर आयी।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट