LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BUXAR CRIME - हाजत में बंद शराबी ने लगाई फांसी, बेल्ट को बनाया फंदा, घर में हंगामा करने पर पुलिस लेकर आई थी थाने

BUXAR CRIME - बक्सर के सिमरी थाना में एक शराबी ने हाजत के अंदर में फांसी लगा ली। बताया गया कि शराब पीकर वह घर में हंगामा कर रहा था, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई थी और हाजत में बंद कर दिया था।

BUXAR CRIME - हाजत में बंद शराबी ने लगाई फांसी, बेल्ट को बना
थाने के हाजत में शराबी ने की खुदकुशी- फोटो : SANDIP VERMA

BUXAR - बक्सर के सिमरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सिमरी थाना में एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार कर हाजत में रखा गया, जहाँ उसने अपने बेल्ट को ही फंदा बना कर कर फांसी लगा लिया। हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

मिली जानकारी के मुताबिक धनहा गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश कुमार खरवार शराब के नशे में अपने घर पर हंगामा कर रहा था। उनके पिता नंद बिहारी खरवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजेश को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में शराब का सेवन पुष्टि होने पर राजेश को हाजत में बंद कर दिया गया।

Diarch GO

हाजत में कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने तुरंत उसे सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन वहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने राजेश की मृत्यु की पुष्टि कर दी। इस घटना के बाद राजेश के परिवार में शोक की लहर है और परिजनों ने पुलिस हिरासत में हुई मौत पर सवाल उठाए हैं।

घटना के सम्बन्ध में सिमरी थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि उसे शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। उसने बेल्ट से फांसी लगा आत्महत्या कर लिया है।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट...