LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

Bus Accident : कोलकाता से पटना जा रही बस हादसे का शिकार, कई यात्रियों की मौत, दर्दनाक दुर्घटना ने निगल ली कई जिंदगियां

वैशाली नाम की बस पश्चिम बंगाल कोलकाता से बिहार की राजधानी पटना जा रही थी. घायल यात्रियों को भेजा इलाज के लिए SBMCH हजारीबाग भेजा गया है. हादसे का कारण सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य बताया जा रहा है.

Hazaribagh Bus Accident
Hazaribagh Bus Accident- फोटो : Social Media

Bus Accident : कोलकाता से पटना जा रही एक बस गुरुवार तड़के भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं बस में करीब 40 यात्री सवार थे जिनमें अधिकांश घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. बस हादसा झारखंड के हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र इलाके में गुरुवार की अहले सुबह हुआ. करीब 10 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं जिनका उपचार चल रहा है. वहीं मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है. 

जानकारी के अनुसार वैशाली नाम की बस पश्चिम बंगाल कोलकाता से बिहार की राजधानी पटना जा रही थी. घायल यात्रियों को भेजा इलाज के लिए SBMCH हजारीबाग भेजा गया है. हादसे का कारण सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य बताया जा रहा है. दरअसल, हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र इलाके में सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इस कारण कई जगहों पर वैकल्पिक मार्गों यानी कच्ची सड़क के सहारे वाहन परिचालन होता है. माना जा रहा है कि इसी क्रम में बस वहां से गुजरने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई. 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण हुआ. कोहरे के कारण ड्राइवर को साफ नजर नहीं आया और बैलेंस बिगड़ गया. वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस डगमगाते हुए सड़क पर पलट गई. मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है. बस का नंबर (WB76A1548) है, जो कोलकाता का नंबर है.

घटना के बाद चीख पुकार मच गया. यात्रियों से भरी बस पलटने के सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची और राहत एवं बचाव कार्यों को शुरू कराया. वहीं हादसे में मृत लोगों की पहचान की जा रही है.  

NSIT
Nsmch