LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Teacher News: शिक्षकों की स्कूल में घुस कर लाठी-डंडे से पिटाई, कई शिक्षक घायल, अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

Bihar Teacher News: जमुई में सरकारी स्कूल में घुसकर शिक्षकों को दबंगों ने बुरी तरह लाठी डंडों से पिटाई कर दी है. शिक्षकों का जान का खतरा सता रहा है. इलाके में घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

Bihar Teacher News:  शिक्षकों की स्कूल में घुस कर लाठी-डंडे
शिक्षकों की लाठी-डंडे से पिटाई- फोटो : sumit Kumar

Bihar Teacher News:  जमुई से एक बड़ा मामला सामने आया है। चकाई ब्लॉक के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के UHS बसतपुर, लाहाबान के शिक्षकों से स्कूल में दबंगों द्वारा मारपीट की बात कही गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब 4.30  बजे UHS बसतपुर के स्कूल जो कि सुदूरवर्ती इलाके में आता है में जब शिक्षक विद्यालय से निकल रहे थे तभी कुछ युवक आते है और बेवजह गाली देते हुए लाठी डंडों से जमकर उनकी पिटाई कर देते है। जिससे कई शिक्षक घायल हो जाते है। 

जैसे तैसे सभी शिक्षक अपनी जान बचाकर वहां से भागे खड़े होते है। आज सुबह सभी शिक्षक जमुई शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देने पहुंचे है। पीड़ित शिक्षकों का कहना है कि हमें सुरक्षा प्रदान की जाए नहीं तो हमारे साथ कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। 

मामले में जमुई पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि मामला जमुई पुलिस के संज्ञान में आया है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इब बारे में  बिहार शिक्षक मंच के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर जानकारी दी गई है.

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट