LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Zehrili Sharab Update: जहरीली शराब से एक की मौत! ,दो लोगों का इलाज जारी,मेडिकल टीम का हुआ गठन, एसपी ने कहा- संदिग्ध परिस्थिति में हुई है मौत

जहरीली शराब ने एक बार फिर से कहर बरपाया है. जहरीली शराब पीने से सीवान में फिर मौत की सूचना है. दो लोग जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं.

जहरीली शराब पीने से मौत!
जहरीली शराब पीने से मौत!- फोटो : Reporter

Bihar Zehrili Sharab: कहने को तो बिहार में पूर्ण शराबबंदीहै, पटना उच्च न्यायालय ने गुरुवार को शराबबंदी को विफल बताया तो वहीं नीतीश कुमार के राज में जहरीली शराब के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. ताजा खबर सिवान से आ रही है यहां जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है वहीं दो अन्य अस्पताल में भर्ती हैं.

सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं दो लोगों की तबियत बिगड़ गई है. मृतक की पहचान लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी निवासी अमरजीत राय के रूप में हुई है. 

तो वही उमेश राय जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है और आंख से दिखाई नहीं पड़ रही है जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु उसे पटना रेफर कर दिया. वही एक और संदिग्ध व्यक्ति सतन राय का सीवान सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है. 

इस मामले में सीवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो लोगों का इलाज चल रहा है .इस मामले को लेकर स्वास्थ विभाग के टीम का गठन किया गया है जो गांव में पहुंच कर जांच कर रही है और इस तरह के अन्य व्यक्ति  मिलते है तो उन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा.

NSIT
Nsmch

सीवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट