LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News - खगड़िया में रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मी का घूस लेने का वीडियो हुआ वायरल, रजिस्ट्रार बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Bihar News - खगड़िया जिलें के अवर निबंधन कार्यालय गोगरी में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार का किसी ज़मीन में विक्रेता से दस्तावेज में फोटो मिलान के नाम पर घूस लेने का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

 घूस लेने का वीडियो वायरल
घूस लेने का वीडियो वायरल- फोटो : अमित

Khagaria  -   खगड़िया जिलें के अवर निबंधन कार्यालय गोगरी में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार का किसी ज़मीन में विक्रेता से दस्तावेज में फोटो मिलान के नाम पर से लेकर विभिन्न मामलों में घूस लेने का वीडियो  तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि NEWS4NATION  इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

डाटा एंट्री ऑपरेटर  का वीडियों वायरल होने के बाद विभिन्न अधिवक्ताओं एवम कातिव ने अमरेंद्र कुमार के नाकारात्मक रवैया से अपनी परेशानी को अवगत कराते हुए कहा कि सभी लोग इनके घूस लेने की प्रवृति से परेशान हैं। लोगों ने बाताया कि अवर निबंधन कार्यालय गोगरी क़े डाटा एंट्री ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार मनमानी तरीक़े सें अवर निबंधन कार्यालय में ही अधिवक्ता एवं कातिव सें ज़मीन क़े दस्तावेज क़े फ़ोटो क़े नाम पर अवैध वसूली करतें हैं। जो भी अधिवक्ता और कातिव अमरेन्द्र कुमार को पैसे नहीं देते है।   उसका काम रोक दिया जाता है। बताते चलें कि पिछले दिनों अधिवक्ता सुधांशु कुमार ने उक्त डाटा ऑपरेटर पर मारपीट सह घूस लेने का आरोप लगाते हुए गोगरी थाना में मुकदमा भी दर्ज कराया है।

रजिस्ट्रार ने जांच के बाद करवाई करने की बात कहीं 

 वहीं इस मामले को लेकर कार्यालय के रजिस्ट्रार नवीन कुमार ने मामले की जांच कर उक्त डाटा ऑपरेटर पर विधि संगत करवाई करने की बात कहीं।

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट