LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News : खगड़िया में सरकारी योजना के नाम शातिर ने महिलाओं से की 50 लाख रुपए की ठगी, पीड़ितों ने जमकर किया बवाल

Bihar News : खगड़िया में सरकारी योजना के नाम पर महिलाओं से 50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. जिसके बाद पीड़ित महिलाओं ने जमकर बवाल किया...पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में सरकारी योजना के नाम शातिर ने महिलाओं

KHAGARIA : खगड़िया के परबत्ता अंतर्गत अगुआनी में 50 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आज सुबह जब एकाएक 25 से अधिक महिलाएं एक युवक जिसका नाम दिवाकर दास बताया जा रहा है को पकड़कर परबत्ता थाना लाई तो सभी पुलिसकर्मी दंग रह गये।

जब महिलाओं से बातचीत की गई तो पता चला कि 2 वर्ष पहले ही परबत्ता के भरसो गाँव का दिवाकर दास अगुआनी गाँव पहुंचकर सभी महिलाओं को लुभावना प्रस्ताव दिया कि अगर आपको मुख्यमंत्री उद्यम योजना से 10 लाख लोन चाहिए तो आपको 1 लाख रुपये घुस देना पड़ेगा। अगर आपको 20 लाख लोन चाहिए तो आपको 2 लाख घूस देना होगा। धीरे धीरे 50 से अधिक महिलाएं लोन लेने के नाम पर लाख और दो लाख दिवाकर दास को देने लगी। जिससे पचास लाख से अधिक रुपया दिवाकर लेकर चपत हो गया।

Diarch GO

पीड़ित महिलाओं ने कहा कि जब लम्बे समय तक लोन नहीं मिला तो सभी रुपया मांगने लगे। जिस पर उक्त युवक द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा। जिससे सभी महिलाएं खुद को ठगा अनुभव करने लगी। जब आज दिवाकर दास किसी काम से अगुआनी पहुंचा महिलाओं ने उसे पकड़ कर थाने ले आयी। अब पुलिस के सामने दिवाकर कुछ दिन का समय रुपया लौटाने को लेकर मांग रहा है। लेकिन महिलाएं इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। अब मामला कहां तक आगे बढ़ता है। परबत्ता थाना इस पर क्या संज्ञान लेती है देखना दिलचस्प होगा। परबत्ता थाना द्वारा इस पर सामंजस्य बनाने का प्रयास भी चल रहा है।

सोचने वाली बात है कि सरकारी योजना के नाम पर बिहार में लूट सरेआम चल रहा है तो प्रशासन क्या कर रही है। जिन जिन महिलाओं से रुपया लिया गया, उसमें गोरी देवी,रानी देवी,दुर्गा देवी,सोनी देवी ,नीलम देवी,अंजन देवी,मीरा देवी,जुगनू देवी,उषा देवी,कविता देवी,अमला देवी,रीना देवी,गीता देवी,मुन्नी देवी सहित बीस से अधिक महिलाऐं शामिल हैं। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट