LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: हद है! छपरा के रहने वाला दरोगा कर रहा था शराब की तस्करी, बलिया में माल समेत गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, इस धंधे में पुलिस भी शामिल है! शराब की तस्करी के आरोप में पटना पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है.

दरोगा कर रहा था शराब की तस्करी

Bihar News: बिहार में अप्रैल, 2016 से शराबबंदी है लेकिन शायद ही ऐसा कोई दिन बीतता है जब शराब बरामदगी खबर न मिले. लोग चोरी-छिपे इसे पी रहे हैं और जहरीली शराब की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो रही है. इतना तक तो ठीक है लेकिन जिनपर तस्करी रोकने की जिम्मेवारी है वहीं शराब की धंधेबाजी करने में लगे हैं! छपरा के रहने वाले दरोगा जी शराब की तस्करी कर रहे थे. दारोगा जी को  बलिया में माल समेत गिरफ्तार कर लिया गया है. 

पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जमुआ बंधे के पास घेराबंदी कर न सिर्फ अवैध शराब लदी कार बरामद किया, बल्कि शराब तस्कर रवि किशन पराशर पुत्र स्व. पशुपति नाथ (निवासी मिश्रवलिया, पोस्ट जलालपुर, थाना जलालपुर  छपरा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तस्कर  को चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त  पटना पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है.

शराबबंदी का उल्लंघन करने के आरोप में कई  लाख लोग जेल जा चुके हैं. तस्कर धरा भी रहे हैं इसके बावजूद शराब की तस्करी आखिर रुक क्यों नहीं रही है.

रिपोर्ट- शशिभूषण सिंह